सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज मंगलवार को दुद्धी तहसील मुख्यालय पर तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया | जिसमे विभिन्न जन समस्याओं से युक्त कुल 44 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इनमे से तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। एवं शेष मामलों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने का आदेश दिया है | आपको बता दें कि शनिवार व रविवार को उ०प्र०पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण आज मंगलवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया | जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने किया। इस मौके पर कुल 44 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आये, जिसमे से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया | और शेष प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के भीतर गुणवत्ता पुर्वक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण अगर समय पर नही किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाएंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन , पुलिस क्षेत्राधिकार दुद्धी पिपरी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी के अलावा काफी संख्या मे संबंधित विभाग के अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

