अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे चोरी पर अंकुश लगाये जाने वाले अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में आज लगभग 04.30 बजे मारकुण्डी बैराज मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान थाना चोपन पुलिस द्वारा 2 शातिर चोर (1) राजेश्वर सिंह पटेल पुत्र शिवनरायन सिंह पटेल, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग (20) वर्ष (2) राहुल शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, निवासी ग्राम खैराही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग (21)वर्ष जो एक मोटरसाईकिल जिस पर दोनो सवार थे पुलिस को देख भागने के प्रयास में थे जिनको थाना चोपन पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया तथा पकड़े गये व्यक्तियों की निशानदेही व कब्जे से 3 मोटरसाईकिल (बजाज पल्सर 2 होण्डा लिवो 1) व चोरी की चार अदद मोबाइल फोन व 340 रुपये नगद बरामद कर गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना चोपन पर मु०अ०सं० – 39/2024 धारा 411, 413, 414, 419, 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. का मुकदमा अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को रिमाण्ड हेतु मा न्यायालय रवाना किया गया।

