म्योरपुर/सोनभद्र थाना म्योरपुर परिक्षेत्र में आज
म्योरपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अन्तर्गत उ०प्र० कौशल विकास मिशन सोनभद्र के माध्यम से 14 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस रोजगार मेले में 267 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनमें से कम्पनियों द्वारा 132 अभ्यर्थियों को रोजगार हेतु चयनित किया गया, चयनित किये गये अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड तथा खण्ड विकास अधिकारी हेमंत सिंह तथा जन शिक्षण संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वितरित किया गया। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह ने इस दौरान कहा कि सरकार का हर संभव प्रयास है की बेरोजगारों को काम मिले।इसके लिए सरकार रोजागर सृजन का अवसर दे रही है।कहा की युवाओं की बेरोजगारी कम करने के लिए स्वरोजगार का रस्ता भी अपनाना होगा जिसमे असीम संभावनाएं है मौके पर सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य यजुवेन्द्रनाथ, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राबर्ट्सगंज, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, जिला कौशल प्रबन्धक निशांत ओझा एवं मनीष कुमार तथा सेवायोजन विभाग से जितेन्द्र श्रीवास्तव प्रशिक्षण प्रदाता मुन्ना यादव, दीपक तथा मनोहर उपस्थित रहे।
132 लोगों को नियुक्ति पत्र रोजगार मेले में मिला रोजगार के लिए सरकार कर रही है हर संभव प्रयास
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, February 19, 2024 11:27 AM
---Advertisement---

