अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। नगर पंचायत के परमानेंट, संविदा सफाई कर्मियों ने एरियर में कटौती एवं संविदा कर्मियों को परमानेंट की मांग को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए आज सुबह सुबह तिराहे पर एकत्रित होकर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी विरोध प्रदर्शन किया जिससे नगर में गंदगियों का अंबार लग गया ।
विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बताया कि हम लोगों का पंचायत प्रशासन द्वारा हर समय हाजिरी में कटौती और एरियर में कटौती एवं संविदा सफाई कर्मियों को परमानेंट नही करने को हम लोगों बहुत परेशान हैं हम लोग सदैव अपना दर्द पंचायत अध्यक्षा/अधिशासी अधिकारी से बताएं लेकिन उन लोगों के द्वारा हम सभी के समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हुए नजर-अंदाज कर दिया जाता है । जिससे हम सभी दुखी होकर पंचायत प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं जिसकी सारी जिम्मेदारी पंचायत प्रशासन की हैं अगर समय रहते हम सभी दर्द को समझकर हमारे समस्या का समाधान कर देते तो आज हमें विरोध प्रदर्शन नहीं करना पड़ता ।

