दर्जनभर बकायेदारों का बिजली विभाग ने काटा कनेक्शन

---Advertisement---

बग्घा सिंह,

बीजपुर(सोनभद्र)नधिरा सबस्टेशन से सम्बद्ध बकरिहवा फीडर के जरहा ग्राम पंचायत अंतर्गत टोला चेतवा के वरडॉडं में दर्जनभर बिजली बकायेदारों के घर पहुँची बिजली विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर में कनेक्शन काट दिए। इस दौरान एक उपभोक्ता ने अपना बकाया जमा किया तो लाइनमैन ने उसका कनेक्शन पुनः जोड़ दिया।गौरतलब हो कि ओटीएस योजना समाप्त होते ही यूपीपीसीएल के उच्चाधिकारी बड़े बिजली बकायेदारों पर नजर बनाए हैं। हरहाल में बकाया जमा कराने के लिए सभी अवर अभियंता को विशेष निर्देश दिए गए हैं इसी क्रम में चेतवा में लगभग एक दर्जन लोगों का कनेक्शन बिच्छेदन किया गया। बताया गया कि लाखों रुपये इस टोले में बिजली बिल बकाया पड़ा है। अवर अभियंता नधिरा लोकनाथ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान एसएसओ नधिरा मनोज कुमार जायसवाल, लाइनमैन संदीप कुमार,अनुराग,विकेश सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment