ओवरटेक करने के चक्कर में टेंपो सवारो को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर,09 लोग सवार घायल, एक की हालत गंभीर रेफर ।

---Advertisement---

 

(दुद्धी सोनभद्र )विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव के पास विंधमगंज से रावटसगंज के लिए जा रहे टेंपो सवारको पीछे से आ रही ट्रेलर ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दिया, जिससे टेंपो सवार सड़क किनारे एक भी खंबे में जा टकराएं गनीमत रही बड़ी दुर्घटना टली घायलों को आनन-फ़ानन में 108 एवं 112 डायल पुलिस के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया गया।
जहां उपस्थित चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर अनिल प्रजापति उम्र 29 वर्ष पुत्र श्यामाचरण प्रजापति ग्राम मेदनीखाड के सर पर गंभीर चोट लगने के कारण हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं ,शेष अन्य घायलों में
विनोद कुमार 30 वर्ष पुत्र काजमन सिंह ग्राम सलैयाडीह, जिनके चेहरे पर व जबड़े में चोटे आई हैं।
मुंद्रिका यादव 65 वर्ष पुत्र रामवृक्ष यादव ग्राम धुमा के दोनों पैर में चोटे लगी हैं। जिन्हें इलाज हेतु भर्ती कर लिया गया, वहीं शेष अन्य लोगों मे धर्मेंद्र कुमार पासवान उम्र 30 वर्ष स्वर्गीय दिनेश कुमार पासवान ग्राम धरती डोलवा विंढमगंज, कमलेश कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र देवमुनी ग्राम धुमा,
रुक्मणी उम्र 30 वर्ष पति स्व:रामजीत ग्राम घिवही,शिवपूजन उम्र 21 वर्ष पुत्र जवाहीर ग्राम अंजनिया कचनरवा,
तुलसी उम्र 32 वर्ष पुत्र गोपाल ग्राम घिवही ,प्रदीप कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र रामवृक्ष पनिका ग्राम केवाल का इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment