अध्यक्षा चांदनी देवी को युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव मनोनयन किए जाने पर सपा यूनिट द्वारा सम्मान समारोह, दी बधाई।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। नगर पंचायत ओबरा के पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी को युवजन सभा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर समाजवादी पार्टी ने सम्मान समारोह नगर कमेटी ओबरा समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्री सुनील पवार जी, सफल संचालन नगर महामंत्री सत्येन्द्र मोहन ओझा ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती चांदनी देवी ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहम्मद फहद जी ने विश्वास करके किया हमे युवा राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया हैं। हम उनके विश्वास को कायम रखते हुए पार्टी के हित में सदैव काम करेंगे एवं समय-समय पर दिए आदेशानुसार समाजवादी कारवां को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्री मुनीर अहमद जी रहे। उन्होंने कहा कि श्रीमति चांदनी देवी जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी एवं महिलाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी, कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरेश यादव जी राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा, अशोक यादव जी, खुर्शीद अहमद जी, सभासद अजीत कनौजिया जी सभासद, राकेश चन्द्र वंशी जी मुस्तफा रजा जी, मुकेश जायसवाल जी,सोनू यादव जी,हेमबहादुर थापा,शादाब अहमद, राकेश यादव, नागेन्द्र यादव, नितेश कुमार जी, विवेक श्रीवास्तव जी सचिन चौहान एवं पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment