तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रहरी चौकीदारों ने भरी हुंकार

---Advertisement---

 

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ बैनर तले अपनी तीन सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंप कर बुलंद की आवाज ।
जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद पासवान ने बताया कि
उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रहरी चौकीदारों को वेतन में वृद्धि कर राज्य कर्मचारी का दर्जा सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है वही
शिव प्रशाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लगभग 70000 ग्राम प्रहरी / चौकीदार ₹2500 अल्प वेतन में 24*7 दिन निरंतर ग्राम की निगरानी रखवाली करते हुए, अपराधिक गतिविधि की सूचना थाना पर देते हैं। मंहगाई की मार को झेलते हुए कई वर्षों से अपनी मांग को शासन प्रशासन तक पहुंचाते रहे हैं। महोदय जी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले चौकीदार संघ के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को भाजपा कार्यालय लखनऊ में बुलाकर यह वादा किया था कि आप मेरा साथ दीजिए। मेरी सरकार अथवा भाजपा की सरकार बनने पर आप सभी ग्राम प्रहरी चौकीदारों को वेतन वृद्धि करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। सरकार न बनने पर केंद्र सरकार द्वारा ₹10500 /माह दिलाया जाएगा। प्रदेश के ग्राम प्रहरियों ने दो बार सरकार बनने में अपनी अहम भूमिका निभाई, लेकिन सरकार के द्वारा चौकीदार पद का नाम बदलने के अलावा कोई आशा जनक मांग पूरी नहीं की। अतः ग्राम प्रहरी चौकीदार अपनी मांग पूर्ति हेतु पुनः अन्तिम बार आपके पास आए हुए हैं।मांग के मुख्य बिंदु
1- ग्राम प्रहरी चौकीदारों के वेतन वृद्धि करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
2- पुलिस के अनुरूप वर्दी एवं अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
3- पुलिस रेगुलेशन के अनुसार ग्राम प्रहरी चौकीदारों से कार्य लिया जाए। आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उत्तर प्रदेश के 70000 ग्राम प्रहरी चौकीदार लगभग 35 लाख वोट का प्रतिनिधित्व करते हैं। । इस दौरान राजकुमार ,वृंदा, राजेश, बुडुक ,पंकज, पवन, विनोद कुमार ,गुलाब, हरकेश, वीरेंद्र कुमार, अवधेश, रविंदर ,विजय, भूपेंद्र ,दूधनाथ, नितेश, अशोक, रमेश, अजय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment