फैजान अहमद,,
अनपरा/सोनभद्र ब्रेकिंग,,पोताई की मिट्टी निकालते वक्त पहाड़ दरकने से हुआ , तीन की मौत एक घायल। अनपरा थाना क्षेत्र आज दिनांक 10/02/24 दिन शनिवार को औड़ी हनुमान मंदिर के समीप घर के पोताई के लिए मिट्टी खोदते समय कोल माइंस ब्लास्टिंग से पहाड़ दरकने से दो महिला व एक पुरुष की घटना स्थल पर मौत हो गई।
और एक पुरुष घायल हो गया उसी दौरान घटना स्थल पर पहुंचे अनपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने पहाड़ मे दबे मृतको को जेसीबी व लोगो की मदद से बाहर निकलवाया और थाने लाकर पंचनामा कर पोस्टमार्म के लिए संयुक्त चिकित्सालय दुद्धी भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो मृतक लोली देवी उर्फ शिव कुमारी उम्र तकरीबन 35 वर्ष निवासी ग्राम बैरपुर टोला नदहरा, रामसुरत भारती पुत्र राम प्यारे भारती उम्र तकरीबन 38 वर्ष निवासी ग्राम बैरपुर टोला कैमहवा, रामेश्वरी देवी पत्नी रामकेश्वर भारती उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम बैरपुर टोला नदहरी थाना ओबरा सोनभद्र के निवासी थे साथ ही उपरोक्त निवासी रामजतन गुर्जर को भी इस हादसे मे चोट आई जिनका इलाज संयुक्त चिकिसालय डिबुलगंज में चल रहा है।

