एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

---Advertisement---

 

शक्तिनगर ,सिंगरौली,एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर विभाग द्वारा 6 फरवरी से 8 फरवरी तक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता 2023-24 के दूसरे दिवस की कड़ी में भी एनटीपीसी सिंगरौली क्षेत्र के आस पास के ग्रामीण इलाकों से आए युवा खिलाड़ियों ने बड़े ही उत्साह के साथ तमाम खेल कूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता 2023-24 में क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, बॉलीबाल, 100 मीटर -200 मीटर (ब्वायज एण्ड गर्ल्स) रेस, शॉर्ट पुट, रस्सा कस्सी, लॉन्ग जंप, रिले रेस आदि जैसे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता में एनटीपीसी सिंगरौली के आस पास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 1000 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने बड़े ही जोश एवं उत्साह से विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया I एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने आस पास के सभी क्षेत्रीय होनहार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें भविष्य में हमारे राष्ट्र के प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करना था

I इस प्रकार से किए गए आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा समस्त के प्रधानों व स्थानीय प्रतिष्ठित महानुभावों द्वारा की गई और एनटीपीसी सिंगरौली के इन प्रयासों को सराहा गया I

इसी कड़ी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिवस में द्वितीय दिवस के सेमीफाइनल मुकाबले में विजयी टीमों का फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। जिसमें विजयी टीमों को माननीय मुख्य अतिथि श्री राजीव अकोटकर (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली) द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सिंगरौली के सभी विभाग के महाप्रबंधकगण , श्री सिद्धार्थ मण्डल, विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन ,श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज , वनिता समाज की सदस्याएँ, वरिष्ठ प्रबन्धकगण, तथा कर्मचारी गण उपस्थित थेI

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment