अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र – भारतीय जनता पार्टी चोपन मण्डल के जुगैल क्षेत्र में सोनभद्र जिला प्रभारी अनिल सिंह लगातार कई दिनों से प्रवास किये हुए हैं। उन्होंने संपर्क अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याण- कारी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया साथ ही साथ वहीं बुथ प्रमुख से लेकर पन्ना प्रमुख तक के साथ लगातार मीटिंग कर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की पुरजोर कोशिश करें मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी तभी 2024 का मिशन सफल होगा ।
मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह अपने क्षेत्र के समस्त बुथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुख के साथ मीटिंग कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कसने की बात कही।इस मौके पर जुगैल प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव,मंजू गिरी,कालीचरण खरवार,सत्या केशरी,रामनारायण गुर्जर, विकास सिंह छोटकू सहित सभी बूथ अध्यक्ष,पन्ना प्रमुख मौजूद रहे।

