बाग्घा सिंह,
बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय बाजार में साप्ताहिक सब्जी मंडी तक गाड़ी से पहुँचने के चक्कर मे रविवार को दो वाहन आपस मे शट गए जिसके कारण संकरी सड़क में घण्टों जाम लगा रहा।बताया जाता है कि बाजार में रविवार को साप्ताहिक सब्जी मंडी लगती है। इस लिए रविवार को भीड़ भाड़ के कारण प्रायः लोग चार चक्का वाहनों को बाहर ही सड़क पर खड़ा कर सब्जी मार्केटिंग करने जाते हैं इसी बीच कोई सहनशाह अपनी कार लेकर अंदर घुस गया और सब्जी गिरा कर लौट रही पिकप से शट गया जिसके कारण घण्टों तक लोग बाग जाम के झाम में फंसे रहे।बताया जाता है कि साप्ताहिक बाजार के दिन सब्जी मंडी में बाइक तक से पहुँचना मुश्किल होता है बावजूद पुलिस पिकेट न होने के कारण रविवार को प्रायः सड़क से लेकर सब्जी मंडी तक जाम लगता रहता है लोगों ने पुलिस प्रशासन से सब्जी मंडी वाले रास्ते और सड़क से फड़ वाली दुकानों तथा खड़े वाहनों को हटाने की मांग की है।

