दुद्धी मे तहसील समाधान दिवस पर कुल 49 मामले आए, 9 मामलो का हुआ निस्तारण ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी के तहसील सभागार मे आयोजित तहसील समाधान दिवस पर आज शनिवार को विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 49 मामले आए जिसमे 9 मामलों का निस्तारण किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार आज तहसील दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश चंद्र राय ने किया। समाधान दिवस पर 49 मामले आए जिसमे से 9 मामलों का निस्तारण किया गया एवं शेष बचे शिकायती प्रार्थना पत्रों को एसडीएम दुद्धी ने एक सप्ताह के भीतर गुणवत्ता पुर्वक निस्तारण किए जाने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के निस्तारण मे किसी प्रकार की लापरवाही की गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। तहसील समाधान के मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, अजय विक्रम यादव के अलावा काफी संख्या मे संबंधित विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment