लक्की ड्रा के नाम पर क्षेत्र के आदिवासियों के साथ जालसाजी करने वाले माँ बेटे गिरफ्तार

---Advertisement---

 

रवि सिंह,,,

दुद्धी|सोनभद्र  कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के आदिवासियों के साथ लक्की ड्रा के नाम पर जालसाजी करने वाले माँ बेटों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया ,पुलिस के मुताबिक ये माँ बेटे कई दिनों से फर्जी आधार कार्ड के जरिये क्षेत्र में लक्की ड्रा कूपन इनाम के नाम पर ग्रामीण आदिवासियों को बेवकूफ बना रहे थे|इनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी को धारा 419,420 ,467,468,471 के तहत मुकदमा दर्ज किया था | पुलिस ने 49 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी मकुंदी लाल केसरवानी व 25 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र मकुंदी लाल केसरवानी निवासी राजापुर जनपद चित्रकूट को उस समय धर दबोचा जब दोनों कही भागने के फिराक में थे|आरोपियों के पास से पुलिस ने दो एंड्रॉइड मोबाइल ,एक हीरो होंडा सीडी डीलक्स ,डिक्की से एक रसीद बुक व 6630 रुपये बरामद किया है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment