मारकुंडी मीना बाजार दलित बस्ती से कोनीयवां सम्पर्क मार्ग बना उपेक्षा का शिकार

---Advertisement---

सरफुद्दीन,

सलखन सोनभद्र ।सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मीना बाजार दलित बस्ती से कोनीयवां सम्पर्क मार्ग लगभग 25 वर्षों से उपेक्षित हैं। जगह जगह गड्ढों में तब्दील जल जमाव से आवागमन को लेकर ग्रामीण महिला पुरुष बच्चों को बरसात के दिनों में अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ती है।जब कि ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दर्जनों बार अवगत कराया गया है। लेकिन 5 पंचवर्षीय योजनाओं के बीत जाने के बाद भी आज कोई पहल नहीं हुई है। उक्त सम्बंध में रामकिशुन भारती राजेश गौतम रिंकू रामदुलारे, नारायन सुभाष, संजय इत्यादि लोगों ने बताया कि मीना बाजार मदन मेडिकल स्टोर से रिंकू लाईनमैन के घर तक लगभग 2 किमी सड़क 25 वर्ष पूर्व प्रधान तेजधारी यादव के समय में मारकुंडी मीना बाजार दलित बस्ती से 2 किमी सड़क कोनीयवां तक मिटटी सोलिंग डालकर सम्पर्क मार्ग बनवाया गया था। उसके पश्चात आज तक सड़क की मरम्मत तक नहीं कराया गया है। जिससे सम्पुर्ण सड़क जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिससे आम जनमानस को आवागमन को लेकर काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है।
उक्त सम्बंध में जिलाधिकारी का ध्यान अपेक्षित है।
इस सम्बंध में प्रधान उधम सिंह से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की बैठक में उक्त सड़क की कार्य योजना में दे दिया गया है।इसी के साथ जिला पंचायत में भी प्रस्तावित किया गया है।धन अवमुक्त होने पर सड़क निर्माण कार्य शुरु कर दिया जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment