*राष्ट्रपिता बापूजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित*

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र,,
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा की शुरुआत बापूजी की प्रसिद्ध ‘पंक्तियों रघुपति राघव राजा राम’ से की गई।विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा 1 मिनट का मौन रखकर बापूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने बापूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन में गांधी जी के सिद्धांतों सत्य और अहिंसा को अपने जीवन में आत्मसात करके आगे बढ़ते रहना होगा। हमें बुराई को समर्थन नहीं देना है और सन्मार्ग का अनुसरण करना है। कक्षा 7 के छात्रों ने प्रार्थना सभा आयोजित की, जिसमें समिधा मिश्रा ने भाषण के माध्यम से तो अनुष्का, अनिष्का, नवनीत, जाह्नवी, मेधा, जिज्ञासा ने गांधी जी का प्रसिद्ध भजन गाया। शिक्षक डॉ0 योगेंद्र तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा का संचालन किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment