बाग्घा सिंह,,
बीजपुर, /सोनभद्र,अनियंत्रित बाइक सवार की गिरने से हुवा मौत,,थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेमना के टोला कोडार में रविवार को मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को एन टी पी सी चिकित्सालय ले गए जहा चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि गुड्डू बैगा पुत्र बंधन बैगा निवासी नेमना ग्राम सभा सिरसोती के टोला कोडार जा रहा था अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे उसे गंभीर चोट आ गई जब तक उसे चिकित्सालय ले जाते तब तक उसकी मौके पर मौत हो गई।पुलिस शव मोर्चरी में रखवा कर विधिक करवाई में जुट गई।वही दूसरी घटना नकटू पेट्रोल पंप के समीप एक अधेड़ महिला की मौत शनिवार की रात्रि दुपहिया वाहन के दुर्घटना में हो गई।प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि गीता देवी 45 पत्नी रामेश्वर तिवारी अपने बेटे सुधीर तिवारी के साथ आ रही थीं कि अचानक सामने जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गए जिससे गीता देवी की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर रविवार को पंचनामे की करवाई के पश्चात पोष्ट मार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया।

