अनपरा/सोनभद्र। उर्जान्चल ट्रक ओनर यूनियन ने एनसीएल व बाहरी ट्रांस्पोटरों के खिलाफ बैठक सम्पन की । संयुक्त ट्रक ओनर जो कि विस्थापित है उन्होंने ने यह चेताया है कि यदि बाहरी ट्रांस्पोटरों को एनसीएल व जिला के अधिकारियों द्वारा न रोका गया जैसे कि उनके द्वारा माल ढुलाई भाड़ा मानक के नीचे गिर कर कोयला ढुलाई करना , संख्या में औसत से ज्यादा बाहरी गाड़ियों को बुला कर खदान के बाहर वाराणसी – शक्तिनगर राज्य मार्ग पर अनावश्यक जाम लगाना और एनसीएल द्वारा पार्किंग की सुविधा न करना नहीं हुआ तो उर्जान्चल ट्रक ओनर यूनियन आगे धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे । रविवार को उर्जान्चल ट्रक ओनर यूनियन की बैठक बिना चौकी क्षेत्र के बांसी पेट्रोल टंकी स्थित सद गुरु इंटरप्राइजेज कार्यालय में हुआ । इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ओवरलोड , औसत से ज्यादा बाहरी ट्रक की संख्या रोड पर जाम का कारण , एनसीएल द्वारा कॉरिडोर रोड व पार्किंग की वयवस्था न करने के कारण जाम लगने पर पुलिस के चालान का शिकार बनाना , माल ढुलाई का रेट कम में कोयला धुलाई करना इत्यादि। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि समस्या का समाधान नही हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा।
उर्जान्चल ट्रक ओनर यूनियन ने एनसीएल व बाहरी ट्रांस्पोटरों के खिलाफ बैठक सम्पन की ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, January 28, 2024 11:44 AM
---Advertisement---

