ताजपुर कुर्रा टूर्नामेंट में उसिया ने महेंद को 1-0से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

---Advertisement---

 

नूरुल होदा खान । गाजीपुर

दिलदारनगर क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा आजाद स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला उसीया बनाम महेंद के बीच खेला गया। जिसमें उसिया ने महेंद को 01-00 से मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अशरफ अली खान ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके हौसला अपचाई करते हुए खेल को खेल की भावनाओं से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए गेंद को की मारकर शुभारंभ किया। मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के खिलाफ गोल करने के लिए जूझते रहे। मैच की 25 मिनट खेल होने के बाद जहांगीरिया स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी मोहम्मद इरफान खान फ्री किक में महेंद में गोल कर अपने टीम को एक गोल से बढ़त दिलाई। खेल के दूसरे हाफ का मुकाबला चला रहा दोनों टीमों के बीच टक्कर के मुकाबले देखने को मिलामिला, महेंद की खिलाड़ी काफी मेहनत करती रही लेकिन मैच के अंतिम समय तक गोल करने में असफल रही । निर्णायक मंडल के द्वारा उसिया टीम को 1-0 से विजेता घोषित किया गया। उसिया के विजेता टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मौके पर नूर हुडा खान मुजीब खान तौसीफ खान तनवीर खान के अलावा गांव की ग्रामीण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment