भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में आज से निकली ब्लॉक वार यात्रा-आशु

---Advertisement---

सोनभद्र,,भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में आज से निकली ब्लॉक वार यात्रा-आशु
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय जी (पूर्व-कैबिनेट मंत्री/ पूर्व विधायक) के निर्देश पर भारत जोडो न्याय यात्रा के समर्थन में 26 जनवरी( गणतंत्र दिवस) के दिन से 30 जनवरी तक चलने वाली ब्लॉक वार न्याय यात्रा में आज राबर्ट्सगंज विधानसभा के ब्लॉक राबर्ट्सगंज में ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे के अध्यक्षता में निकल रहे यात्रा जो तरावा, सेमर, कुर्था ,खेखड़ा से होते हुए देऊरा तिराहे तक जाएगी। उसमें लोगों का भारी समर्थन मिला साथ में लोग चले भी, अमरेश देव पांडेय ने कहा कि यह यात्रा गांव में एक दूसरे को जोड़ने में, लोगों की भावनाओं को जो आपस में एक-दूसरे से सामंजस्य रखने में,उनकी समस्याएं जो हैं वो हम लोग के सामने आने को लेकर प्रमुख है, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे(आशु) ने कहा कि मा0 राहुल गांधी जी (पूर्व- राष्ट्रीय अध्यक्ष /सांसद ) की यह “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” रूपी तपस्या किसान,व्यापारी,नौजवान, बेरोजगार, गरीब, दलित, आदिवासी, महिलाएं, आम जनमानस की लड़ाई लड़ने के लिए मिजोरम से चल रही है , उसमें लगातार लोगों का हुजूम मा0 राहुल गांधी जी के साथ जुड़ता जा रहा है और लोगों की उम्मीद के किरण के रूप में वह दिख रहे हैं हर व्यक्ति उनसे मिलना चाहता है अपने दिल की बात कहना चाहता है ,यात्रा में वह लोगो से मिल भी रहे हैं।हम सभी कांग्रेस जन उनकी इस तपस्या में उनके साथ खड़े हैं और कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। ये यात्रा सोनभद्र में आज सभी ब्लॉकों में हो रही है।
मुख्य उपस्थित रहने वालों में कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ,युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, देवानंद विश्वकर्मा, हरि भारती, अनिल तिवारी ,बाबूराम पटेल, हरिशंकर तिवारी ,रामनरेश, लाल बहादुर कनौजिया,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष घोरावल कमलेश चंद्रवंशी, सत्यम पांडेय, पिंटू,अनुराग,अजय, सुंदरम के साथ समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment