मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान,,

रायपुर/सोनभद्र पुलिस का अनवरत प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, उनके कब्जे से कुल 27 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत गांजा रु0 01 लाख 65 हजार) तथा बिक्री के 67000 रुपये नगद बरामद-*आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजीव कटियार के पर्यवेक्षण में दिनांक 24.01.2024 को समय लगभग प्रात: 09.45 बजे थाना रायपुर पुलिस द्वारा बार्डर चेकिंग के दौरान दरमा मोड़ पर खड़े तीन नफर अभियुक्ताओं को कुल 27 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 07/2024 धारा 8/20/29 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*विवरण पूछताछ-*
पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि बिहार से गांजा तस्करी कर वाराणसी कैंट स्टेशन ले जाते और वहां पर खरीददार आते जिन्हें गांजा सप्लाई किया जाता है , इस अवैध तस्करी से अर्जित धन से वे लोग जीविकोपार्जन करते हैं

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण –*
01. संध्या चौहान पत्नी स्व0 चन्द्रशेखर, निवासिनी मौधा , थाना खानपुर जनपद गाजीपुर ।
02. शिवकुमारी पत्नी दुर्योधन बैठा, निवासिनी कवलासपुर, थाना थाबे, जनपद गोपालगंज बिहार।
03. नेहा उर्फ चंदा पुत्री शोभनाथ, निवासिनी जालूपुर, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी।

*वांछित अभियुक्तगण-*
01. देवाजीत यादव ग्राम अमहरा थाना अधौरा जनपद कैमूर बिहार ।

*बरामदगी का विवरण-*
01. 27 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 01 लाख 65 हजार रुपये) बरामद।
02. 67000 रुपये नगद बरामद।

*गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-*
01.थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
02.उ0नि0 रामनयन यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
03.हे0 का0 विपिन कुमार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
04.हे0का0 अजय सिंह कुशवाहा, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
05.म0का0 प्रिया पाण्डेय, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
06.म0का0 ममता कुमारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment