टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी को 5 विकेट से पराजित कर दुर्गापुर की टीम ने फाइनल मुकाबला जीता ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी के खेल मैदान पर 37 वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) व मेजबान टीम टाउन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस दुर्गापुर के कप्तान ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। दुद्धी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों मे अपने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जिसमे आलोक शर्मा ने 35 रन,अभिषेक ने 34 रन, धीरज अग्रहरि ने 16 रन व सुमित सोनी ने 13 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए दुर्गापुर के गेंदबाजों मे राजनायक ने 3 विकेट , अमित ने 2 विकेट व आनंद ने 2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दुर्गापुर की टीम ने 18 ओवरों मे मात्र 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया | जिसमे सिद्धांत ने 77 रनो की बहुमूल्य पारी खेली। इसके अलावा अंकित ने 44 रन, और विश्वजीत ने 18 रन जोड़े।गेंदबाजी करते हुए दुद्धी के गेंदबाजों मे धर्मेंद्र मिश्रा ने 2 विकेट , रजत राज, सुमित सोनी व अभिषेक ने 1-1 विकेट लिए।इस तरह दुर्गापुर की टीम ने दुद्धी की टीम को 5 विकेट से पराजित कर,विजेता कप पर अपना कब्जा कर लिया। दुर्गापुर के बल्लेबाज सिद्धांत को मैच मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जबकि पूरे पूरे टूर्नामेंट मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दुर्गापुर के अंकित को दिया गया। मैच मे निर्णायक की भूमिका गौस मुहम्मद खान व नागेंद्र राज ने किया। कमेंट्री सलीम खान व सुनील जायसवाल ने किया। स्कोरिंग की भूमिका राजू शर्मा ने निभाई |
37 वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरीराम चेरो का आयोजन कमेटी द्वारा माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित हुए श्री चेरो ने बेहतरीन आयोजन के लिए कमेटी का आभार जताया और भविष्य मे हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ.एचपी सिंह, सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, रेनुकूट चेयरमैन ममता सिंह,अनिल सिंह,गोपाल दास जायसवाल ,जे के सीमेंट के जीएम आशुतोष झा , जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, मनोज मिश्रा ने भी पूर्वांचल के ऐतिहासिक टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों समेत आयोजन कमेटी को बधाई दिया। समारोह अध्यक्ष दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन ने बेहतरीन टूर्नामेंट के लिए आयोजन कमेटी का आभार जताया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। अंत मे टूर्नामेंट अध्यक्ष ज़बी खान व सचिव अंकुर बच्चन ने सबका आभार व्यक्त किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार मु.शमीम अंसारी ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment