पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

---Advertisement---

बाग्घा सिंह,
बीजपुर (सोनभद्र ) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान अवैध शराब की निष्कर्षण व बिक्री करने वालो पर प्रभावी रोकथाम व गिरफ्तारी के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी दुद्धी व प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार पांडेय द्वारा गठित टीम ने शनिवार को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार नेमना निवासिनी फूलमती देवी पत्नी स्व.देवनारायण पांच लीटर शराब लेकर कही बेचने की फिराक में थी कि पुलिस ने छत्तीसगढ़ बार्डर से 500 मीटर पहले ग्राम सभा महुली में पकड़ लिया और पुलिस आवश्यक कार्यवाही में लग गई । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 श्रवण कुमार यादव ,का0 जितेन्द्र कुमार,का0 दिनेश कुमार व म0का0 साक्षी तिवारी शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment