ओबरा पी.जी.कालेज विशेष सफाई अभियान के तहत महाविद्यालय में की गई साफ सफाई।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। 14 जनवरी से 21 जनवरी तक के मध्य विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन सी सी के संयुक्त सहयोग से महाविद्यालय में आज साफ सफाई का कार्यक्रम कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संदेश दिया कि अयोध्या में प्रस्तावित कार्य हेतु हमे इस पावन अवसर पर अपने महाविद्यालय का साफ सफाई रखना अति आवश्यक है। साफ सफाई का कार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 महीप कुमार और एन सी सी प्रभारी डॉ0 विजय प्रताप यादव की देख रेख में सम्पन्न हुआ। साफ सफाई के कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रांगण, सरस्वती माता मंदिर प्रांगण, स्वामी विवेकानंद प्रांगण के साथ साथ रोड और गलियारों की सफाई की गई। छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया एवं लोगो को जागरूक भी किया।
इस अवसर पर प्राध्यापक गण प्रो0 राधाकांत पांडेय, डॉ0 सचिन कुमार एवं डॉ0 तुहार मुखर्जी एवं कर्मचारी गणों के साथ छात्र छात्राओं में प्रिंस, सिद्धांत, राहुल, अमित, पूजा, खुशबू, अंजलि, पुष्पा, राखी, किरन साकेत एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment