प्राइवेट वाहनों से परियोजना में भूसे की तरह भर कर पहुचाएं जा रहे श्रमिक

---Advertisement---

बाग्घा सिंह,

बीजपुर(सोनभद्र) एनटीपीसी रिंहद परियोजना में कार्यरत कार्यदायी संस्थाओं ने नियम कानून को ठेंगा दिखा कर प्राइवेट वाहनों से भूसे की तरह श्रमिक ढोकर पहुँचा रहे हैं।बताया जाता है कि अपने चहेते वाहन मालिकों से कैम्पर और प्राइवेट कार को महीने पर लगा कर स्टाप और श्रमिकों को ढोया जाता है जब कि एनटीपीसी प्रबन्धन का बड़ा से बड़ा अधिकारी सहित छोटे कर्मचारियों को टैक्सी वाहन के अलावा प्राइवेट वाहन का उपयोग करने पर सख्त प्रतिबंध है।बावजूद कम्पनियां और ठेकेदार टैक्सी वाहनों की जगह प्राइवेट वाहनों का उपयोग कर सरकार के राजस्व को चुना लगा रहे हैं और परियोजना के अंदर तक भूसे की तरह श्रमिकों से भरे वाहनों से पहुचाया जा रहा है। बताया जाता है कि इस परिस्थिति में अगर कोई हादसा होता है तो कम्पनियां और कार्यदायी संस्था किनारा कस लेती है और हादसे में पीड़ित श्रमिको को फूटी कौड़ी भी नशीब नही होती। इसबाबत इंस्पेक्टर सीआईएसएफ एमपी सिंह ने कहा कि मैटेरियल गेट पर श्रमिकों को उतार दिया जाता है यहाँ से कोई भी वाहन श्रमिकों को लेकर अंदर नही जाते फिलहाल शिकायत मिली है तो जाँच कराई जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment