विंढमगंज स्टेशन पर पटना सिंगरौली एक्सप्रेस का ठहराव

---Advertisement---

 

विढमगंज/सोनभद्र झारखंड बार्डर पर स्थित विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर थाना क्षेत्र, कोन थाना क्षेत्र व झारखंड राज्य के लगभग 45 ग्राम पंचायत के ग्रामीण जनता के द्वारा बीते एक वर्षों से लगातार ट्रेन ठहराव की मांग कर रहे थे 10 जनवरी को रेल रोको आंदोलन में हज़ारों जनता ने जोर दार प्रदर्शन को देखते हुए पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा लगातार प्रयासों के फलस्वरुप पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13349/13350 का विंढ्मगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाएगा। विदित है कि उक्त ट्रेन के ठहराव के लिए थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरतीडोलवा, सलैयाडीह, मूडिसेमर, घिवही, कोलिनडूबा, हरनाकछार, मेदनीखाड, धूमा, सुखडा, छतरपुर, हरपुरा, जामपानी, बैरखड व कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा, नेरूईयादामर, पांडू चट्टान, कोर्गी, डुमरा, कचनरवा, लौकवा खड़ी, किशनपुरवा, हडवरिया सहित झारखंड राज्य के श्री बंशीधर नगर, धुरकी, सगमा की हजारों जनता द्वारा सांसद बीडी राम सहित पकौड़ी लाल कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, राज्यसभा सांसद राम सकल सहित रेलवे के संबंधित अधिकारियों से लगातार मांग की जा रही थी। उक्त ट्रेन कोविड 19 के दौरान से ही बंद थी। इस संबंध सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा पत्राचार एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग किया था। उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु दिनांक 16 जनवरी 2024 को रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है। बहुत जल्द ही तिथि निर्धारित कर विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर पटना सिंगरौली एक्सप्रेस का विधिवत ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। उक्त ट्रेन का विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। सांसद ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति अपनी ओर से एवं पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से धन्यवाद एवं अभार प्रकट किया है। उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव अलग दुबे ने दी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment