यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर म्योरपुर की बेटी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

---Advertisement---

 

म्योरपुर/सोनभद्र – यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी नेट )2023 की परीक्षा में 190 अंक हासिल कर म्योरपुर की बेटी ने अपने गांव का नाम रौशन किया है।यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनी म्योरपुर की बेटी श्वेता कुमारी पुत्री सोनाबच्चा अग्रहरी को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।म्योरपुर निवासी सोनाबच्चा अग्रहरी अपनी बेटी की सफलता पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।पिता सोनाबच्चा अग्रहरी ने बताया कि उनकी बेटी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा म्योरपुर बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज से प्राप्त किया इसके बाद बीए, बीएड, एमए ,एमएड की डिग्री बीएचयू वाराणसी से प्राप्त किया।इसके बाद वाराणसी में ही रहकर यूजीसी नेट की तैयारी कर रही थी और तीसरे अटेम्प में सफलता प्राप्त किया है।उन्होंने बताया कि बचपन से ही उसकी पढ़ाई में काफी रुचि थी और पढ़ाई के बदौलत ही वह आज असिस्टेंट प्रोफेसर बनी है।पूरा परिवार उसकी सफलता से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment