सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज गुरुवार को 37 वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच टाउन क्लब दुद्धी और दुद्धी ए टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते दुद्धी ए टीम ने 18.1 ओवर ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 134 रन ही बनाये। जिसमे जमशेद ने सर्वाधिक 33 रन,शनि ने 22 तथा अयाज ने 18 रन की पारी खेली।
गेंदबाज़ी करते हुए टाउन क्लब दुद्धी के खिलाड़ी रजतराज और अभिषेक ने 3-3 विकेट हासिल किया जबकि धर्मेंद्र ने 2 तथा नीरज ने 1 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी मे बल्लेबाज़ी करते हुए टाउन क्लब दुद्धी की टीम ने 16.4 ओवर में 4 विकेट खोकर निर्धारण लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें आलोक ने 63 रन बनाए। श्रीजन ने 34, अभिषेक ने 20 तथा सुमित ने 9 रन बनाए।
गेंदबाज़ी करते हुए दुद्धी ए के खिलाड़ी जमशेद, निशांत, अयाज और रेहान ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस तरह से टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी की टीम ने दुद्धी ए को 6 विकेट से हराकर फाइनल मे पहुंच गई।टाउन क्लब दुद्धी के खिलाड़ी आलोक शर्मा को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।
24 जनवरी को फाइनल मुकाबला टाउन क्लब दुद्धी और दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के बीच क्रिकेट मैच खेला जायेगा ।

