हिण्डाल्को रेनुकूट में तथाकथित भ्रष्टाचार के मामले में हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख ने की बड़ी कार्रवाई।

---Advertisement---

एम एस हशन,,
रेनुकूट/सोनभद्र।
हिण्डाल्को रेनुकूट ने एक बार फिर भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया है। गौरतलब है कि, हिण्डाल्को रेणुकूट में बीते दिनों संस्थान के कुछ कर्मचारियों के खाते में अनाधिकृत रूप से भेजी गई धनराशि तथा उक्त धनराशि को इन कर्मचारियों द्वारा जानबूझ कर वापस ना लौटाए जाने का प्रकरण प्रकाश में आया था। सोशल मीडिया में भी इस मामले को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए हिंडालको प्रबंधन ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर भ्रष्टाचार में संलिप्त कुछ कर्मचारी तथा अधिकारियों के विरुद्ध प्रारंभिक तौर पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से यह संदेश सामने आ रहा है कि हिण्डाल्को पूर्व की भांति कंपनी के मूल्यों का हनन स्वीकार नहीं करने वाला है न ही किसी को भी इससे समझौता करने का अधिकार है, भले वो किसी भी पद पर बैठा अधिकारी ही क्यों न हो। मामले में हुई त्वरित कार्रवाई से एक सख्त संदेश गया है जिसके बाद कंपनी प्रबंधन के इस कदम की चारों तरफ तारीफ हो रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment