डाला सोनभद्र। अयोध्या मंदिर में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा वाले दि0 22 जन0 दिन सोमवार को डाला बाजार स्थित रामलीला मैदान में विधिवत पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा के साथ महोत्स मनाया जाएगा। उसी दिन शाम को नगर के रामलीला मैदान 1100 दीप जलाकर दीपोत्सवस मनाया जायेगा।
22 जन0 को डाला रामलीला मैदान में आयोजित होनै वाले कार्यक्रम को लेकर आज रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष हनुमान सिंह व दूर्गा पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पटेल गुड्डू की अध्यक्षता में रामलीला मैदान परिसर में एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुबह नौ बजे रामलीला मंच पर रामदरबार की पूजा अर्चना कर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रारंभ होगा। इसके बाद अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। दोपहर बाद एक बजे रथ पर राम, लक्ष्मण, भरत ,शत्रुघ्न, व वानरी सेना के रूप में सजे -धजे छोटे छोटे बच्चों की झांकी बनाकर शोभायात्रा निकाला जाएगा।
शोभा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर बाजार भ्रमण करते हुए बस स्टैंड,अचलेश्वर मंदिर होते हुए पुनः रामलीला मैदान में हलुआ, पूड़ी का प्रसाद वितरित कर समापन किया जाएगा। लोगों ने शोभा यात्रा में महिला, पुरुष, बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम संयोजक व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, राकेश राय, मनोज चौरसिया,अंशु पटेल, गोबिंद भारद्वाज राकेश शर्मा,राकेश जायसवाल राजकुमार,दिनेश जैन, सुधीर पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

