पिपरी वार्ड नंबर 10 फायर स्टेशन पर मकर संक्रांति के अवसर पर हुआ खिचड़ी खिलाने का विशाल आयोजन।

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी रिपोर्ट

(पिपरी सोनभद्र) स्थानी पिपरी में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी हनुमान मंदिर के समीप, फायर स्टेशन वार्ड नंबर 10 के चौरसिया कटरा में आज 15 जनवरी 2024, मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी खिलाने का विशाल आयोजन किया गया। बड़ी मात्रा में लोगों ने खिचड़ी पाई और स्वादिष्ट खिचड़ी का लुत्फ उठाया। आयोजन वार्ड नंबर 10 के सभासद माननीय सुरेश चौरसिया के माध्यम से किया गया। पिछले कई वर्षों से लगातार इनके द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी खिलाने का आयोजन किया जा रहा है। आसपास के सैकड़ो लोग इस मौके पर उपस्थित होकर स्वादिष्ट खिचड़ी पाते हैं। इस प्रकार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फायर स्टेशन हनुमान मंदिर वार्ड नंबर 10 में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामनाओं के साथ भंडारा संपन्न हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment