हाईवा ट्रेलर ने  बाइक सवार  को रौंदा युवक का हुवा दर्दनाक मौत।

---Advertisement---

विक्की राम,,,

अनपरा सोनभद्र l हाईवा ट्रेलर ने  बाइक सवार  को रौंदा युवक का हुवा दर्दनाक मौत।वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रविवार को हादसे भरा रहा सड़क दुर्घटनाओ मे जहाँ दो लोगो की मौत हो गई वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया l पहली घटना अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ी मोड़ की है जहाँ एक बाइक की टककर से अनपरा गांव निवासी सूरज सिंह पुत्र राम लगन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे वाराणसी के ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया गया है वही शाम होते ही अनपरा के डिबूलगंज मे मुख्य मार्ग पर वाहन की टककर से अर्जुन पुत्र मुख लाल निवासी ममुआर की दर्दनाक मौत हो गई जिससे नाराज लोगो ने मुख्य मार्ग को जाम कर दियानाराज लोगो ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया घंटो चले जाम के बाद पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआl इसी क्रम मे शक्तिनगर थाना अंतर्गत राजकिशन बस्ती के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 23 वर्ष युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक प्रेम कुमार भारती उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र राम लल्लू भारती सपरिवार कोहरौलिया शिव मंदिर दर्शन करने के लिए गया था दर्शन के बाद सब परिवार घर वापस अनपरा की ओर लौट गए वही प्रेम कुमार शक्तिनगर की तरफ चला गया और राजकिशन बस्ती के समीप अज्ञात वाहन से दुर्घटना घट गई जिससे उसकी मौत हो गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment