राममंदिर तीर्थ-स्थल में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंडल कमेटी ने, मंदिरों में वृहद स्वच्छता-अभियान चलाया।

---Advertisement---

 

जेहिके जेहि पर सत्य सनेहूं, सो तेहि मिलहुं ना कछु संदेहूं, राम सियाराम सिया राम जयजय राम।
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। सनातन धर्म के आराध्य प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत आज चोपन मंडल के सभी प्रमुख मंदिरों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। लोकप्रिय मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में मंडल में सभी प्रमुख मंदिरों की साफ-सफाई आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया । स्वच्छता के क्रम में चोपन मंडल गढईडीह नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पर बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया वहीं दूसरी तरफ चोपन के प्रमुख पहाड़ी पर स्थित काली मंदिर परिसर में ब्लॉक प्रमुख चोपन श्रीमती लीला देवी गोड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता कर लोगों को जागरूक किया अन्य मंदिरों में सोमेश्वर महादेव मंदिर पर जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाकर आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी मंदिरों में पूजा पाठ प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट एवं दीप प्रज्वलन कर भव्य दीपावली मनाने का आग्रह किया ।

स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा घनश्याम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, बृजेश पांडे ,मंडल महामंत्री विकास चौबे, कोषाध्यक्ष धर्मेश जैन, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री, बूथ अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, नागेंद्र विश्वकर्मा, सुभाष साहनी, पम्मी केसरी, आर्यन दुबे सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में शामिल रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment