आधी रात को आवास खाली कराने को लेकर परियोजना के अभियंता तथा उनकी पत्नियों ने खोला मोर्चा।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ओबरा में नई इकाई के लिए आवास खाली करने को लेकर अधिकारी तथा अधिकारियों की पत्नियों ने आधी रात को ओबरा गेस्ट हाउस पहुंचकर किया हंगामा ओबरा में जल्द ही परियोजना डी की नई इकाई को सरकार द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद उच्च अधिकारियों ने प्लांट को लगाने को लेकर भूमि समतलीकरण का दिया आदेश अभियान को गति देने के लिए लखनऊ शक्ति भवन से ओबरा पहुंचे एम डी महोदय से मिलने ओबरा गेस्ट हाउस में आधी रात को परियोजना के समस्त कर्मचारी अधिकारी तथा उनकी पत्नियों ने पहुंच कर शोर सराबा हंगामा करने लगीं वहीं हंगामे को देखते हुए एम डी महोदय ने मिलने से इनकार करते हुए आधी रात को ओबरा सी की महत्वपूर्ण बैठक में निकल गए देर रात तक लोग उनका इंतजार करते रहे परंतु वे गेस्ट हाउस आने तथा मिलने से इनकार करते रहे ओबरा डी परियोजना के निर्माण हेतु कॉलोनी के सेक्टर 1,2,3 तथा सेक्टर 9 की कॉलोनी के आवास तत्काल तोड़े जाएंगे इसी बात को लेकर अधिकारियों में काफी नाराजगी है कि अभी रहने के लिए पर्याप्त मकान नहीं है उनके वावजूद भी सरकार घर खाली करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रही है वहीं अधिकारी तथा उनकी पत्नियों ने कहा कि पहले आवास का निर्माण हो जाए तब हम लोगों का आवास खाली करवाया जाय ताकि हमारे पढ़ने वाले बच्चों के पढ़ाई पर इसका प्रभाव न पड़े लेकर देर रात इंतजार करने के बाद भी एम डी महोदय से मुलाकात न होने पर बिना कोई शर्त कर्मचारी अधिकारी तथा उनकी पत्नियां अपने-अपने घर चली गई लेकिन वही ओबरा परियोजना कॉलोनी में तत्काल आवास खाली करने को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment