मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध अवाड़ी में विकास के नाम विकास खंड चोपन द्वारा सिर्फ खानापूर्ति

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध अवाडी आने-जाने वाले स्थान पर जहां सुविधाओं से वंचित हैं वहीं विकास के नाम पर लाखों का लूट विकास खंड चोपन द्वारा किया गया हैं। आदिवासियों ने बताया कि यहां आने को तो बहुत बड़े-बड़े मंत्री, विधायक, अधिकारी आते हैं लेकिन यहां की सूनता कोई नहीं हैं।
विकास खंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत के अवाडी में मिनी-गोवा के नाम से जाने वाले पिकनिक स्पॉट पर स्वच्छता-अभियान के नाम गंदगी का अंबार लगा है जिससे आने-जाने वाले सैलानियों को सामना करना पड़ता हैं।
जानकारी के मुताबिक लगभग तीन वर्ष पूर्व सुंदरीकरण के नाम पर (30) लाख के लागत से सुंदरीकरण कराना था। जिसका अभी तक कोई लाभ सैलानियों या ग्रामवासियों को नहीं मिला है। नये वर्ष (2024) के पहले का हैं। (25) दिसंबर (2023) से मकरसंक्रांति तक सैलानियों कि भीड़ परिजनों सहित भीड़ देखने को मिलता हैं।वहीं नववर्ष पर हजारों की संख्या में प्राकृतिक नजारों का लुत्फ और देखने के पहुंचते हैं।
लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा बना शौचालय महिला सैलानियों के पेचीदा बना हुआ हैं। मिनी गोवा में महिलाओं को नित्य क्रिया के लिए उ०प्र० शासन द्वारा लाखों खर्च के बाद भी जंगल का सहारा लेना पड़ता हैं। जो सामाजिक दृष्टि से उचित नहीं हैं। फिर भी प्रशासनिक अधिकारी-गणों का ध्यान उस ओर नहीं जाता हैं।

1- स्थानीय निवासी घुरहू,जगपत ने बताया यहां नववर्ष पर खुशीयां मनाने आते हैं परन्तु ग्राम पंचायत द्वारा कोई सुलभ की समुचित सुविधा नहीं हैं।

2- सोमारू ने बताया कि यहां शौचालय तो बना हैं लेकिन हर समय ताला बंद रहता हैं, विशेष परिस्थिति में खोलके बंद कर दिया जाता हैं।

3- कल वाराणसी से अपने निजी साधन से आएं सैलानियों ने बताया कि यह स्थान बहुत रमणीक और प्राकृतिक दृष्टि सुंदर हैं लेकिन यहां सुविधाओं का बहुत आभाव हैं जिसे सही किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment