, 4 लाख रुपये के गांजा अवैध के साथ  तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय 02 अभियुक्तों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, ।।

---Advertisement---

 मुस्तकीम खान,,

रायपुर/सोनभद्र, 4 लाख रुपये के गांजा अवैध के साथ  तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय 02 अभियुक्तों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, ।।एक बोलेरो पिकप में लोड कुल 37 किग्रा मादक पदार्थ गांजा  बरामद-*पुलिस अधीक्षक, डॉ0 यशवीर सिंह जनपद सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना रायपुर पुलिस टीम के अथक प्रयास से आज दिनांक 13.01.2024 को बिना नम्बर प्लेट की बोलेरो पिकप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय 02 अभियुक्तों को 37 किलो 140 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 04 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 03/2024 धारा 8/20/29 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण –* आज दिनांक 13.01.2024 को प्रातः 06.40 बजे चेकिंग के दौरान थाना रायपुर पुलिस द्वारा ग्राम बनबहुआर के मझुई शिकारपुर रोड से बिना नम्बर प्लेट बोलेरो पिकप वाहन में लदे 02 बोरियों में कुल 37 किलो 140 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –*
1.कुन्दन कुमार पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम अरार, थाना गोपालगंज, जनपद गोपालगंज, बिहार उम्र लगभग 25 वर्ष ।
2.अफरोज आलम पुत्र सगीर आलम निवासी ग्राम तिरविरवा, थाना गोपालगंज, जनपद गोपालगंज, बिहार उम्र लगभग 22 वर्ष ।

*वांछित अभियुक्त-*
1.वाहन चालक नाम-पता अज्ञात ।

*बरामदगी का विवरण-*
1.37 किलो 140 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 04 लाख रुपये) ।
2.बिना नम्बर प्लेट 01 अदद बोलेरो पिकप ।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम –*
1.थानाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार पाण्डेय, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 श्री मिथिलेश कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 विनोद कुमार यदव, हे0का0 सुबेदार यादव, हे0का0 जयप्रकाश गौड़ थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment