टाउन क्लब दुद्धी ने बैढन (एमपी) की टीम को 93 रनों से हराया।

---Advertisement---

 

रवि सिंह,,

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर शुक्रवार को टाउन क्लब दुद्धी व बैढ़न के बीच खेला गया। टॉस दुद्धी के कप्तान रजतराज ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 259 रन बनाये। जिसमे सागर विश्वकर्मा ने शानदार 78 रन की पारी खेली। आलोक शर्मा ने 71 रन बनाए, कप्तान रजतराज ने 31 रन की पारी खेली।
गेंदबाज़ी करते हुए बैढ़न टीम के खिलाड़ी संजू जायसवाल व हर्षित दूबे ने 2-2 विकेट हासिल किया जबकि अमित ने 1 विकेट हासिल किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते बैढ़न टीम ने 16.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 166 रन बनाये। जिसमे हर्षित ने 116 रन बनाये।चंदन ने 10 रन का योगदान दिया।
गेंदबाज़ी करते हुए दुद्धी टीम के खिलाड़ी अभिषेक ने 4 विकेट,धर्मेंद्र ने 3 विकेट तथा पंकज ने 2 विकेट हासिल किया।
इस तरह से दुद्धी की टीम बैढ़न की टीम को 93 रनों से पराजित किया।दुद्धी टीम के खिलाड़ी हर्षित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

13 जनवरी को दुद्धी और बीना के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment