लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी के वसूली से संबंधित सख्त आदेश खुली अवहेलना का जल्द ही क्राइम जासूस विडियो न्यूज के माध्यम से खुलासा करेगा।
ओबरा से राबर्ट्सगंज जाने वाले तीन-तीन की लाइन में सवारी के लिए बिना डर-भय खड़ा कर देते हैैं।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक महोदय शासनादेश के मुताबिक परिवहन विभाग,यातायात विभाग, स्थानीय प्रशासन को आदेशित करें कि, इन मनबढू आटो चालकों पर सख्त अंकुश लगाया जाएं।
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्केट राजमार्ग पर अस्थाई बस स्टैंड,टैंपू स्टैंड,फ्लाई ओवर एवं बैरियर-हास्पिटल मार्ग पे पूरे दिन बिना डर-भय के चालक सवारी के लिए स्थानीय प्रशासन के बिना डर-भय के तीन की लाइन में खड़ा कर देते हैं। जिससे पैदल चलने वाले राहगीर,रेलवे यात्री रेलवे कालोनी या अन्यत्र जाने-वाले छात्र-छात्राओं को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। कोई इनके मुंह नहीं लगना चाहता हैं क्योंकि बेसुरा ज़बाब देते हैं या झगड़ा गाली-गलौज करने को तैयार हो जाते हैं।

आपको अवगत कराते चले कि परिवहन विभाग का नियम हैं प्राइवेट गाड़ी के लिए प्राइवेट लाइसेंस टैक्सी के लिए कमर्शियल लाइसेंस जरुरी हैं ज्यादातर आटो चालकों के पास प्राइवेट लाइसेंस हैं परिवहन, यातायात विभाग यह भी चेक करना मुनासिब नही समझता, राजमार्ग पर फ्लाई ओवर पर विगत समय में कई बार दुर्घटना हो चुका है यही स्थिति बस स्टैंड की हैं यहां भी सवारी के चक्कर में तीन-तीन की संख्या लाइन से खड़ा करके सवारी लादते हैं लेकिन प्रशासन इन्हें ठीक करने का प्रयास नहीं करती जिससे इनका मन बढ़ गया हैं। चोपन मार्केट के इस किलर रोड पर कौन कब असमय दुर्घटना का शिकार होकर काल के गाल में समा जाएंगे यह उन्हें नहीं पता हैं घर सकुशल पहुंचेंगे या नहीं यह भी सदैव उन्हें और उनके परिजनों में डर बना रहता हैं।
इस तरह सड़क पर सवारी के लिए मनमाने ढंग से खड़े आटो के कारण बस स्टैंड पर पूर्व में हुए भीषण रोडवेज दुर्घटना को भुलाया नहीं जा सकता हैं जिसमें कई मौतें हुई थी।मुख्य मार्केट राजमार्ग अस्थाई बस स्टैण्ड पर एक्सीडेंट का मूल कारण पूरी नाली-पटरी का जाम रहना,अगर समय रहते परिवहन विभाग,यातायात विभाग,स्थानीय प्रशासन ने इन मनबढू आटो चालकों पर अंकुश नहीं लगाया तो निश्चित रुप से भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने से कोई रोक नहीं सकता हैं।

