सेराजुल होदा,,
दुद्धी/सोनभद्र तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को नागेश सिंह ने किया गिरफ्तार।। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.01.2024 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रजखड़ घाटी हाथीनाला मार्ग से 01 नफर अभियुक्त अरविन्द पटेल पुत्र घर्मजीत पटेल निवासी रजखड़, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा (315 बोर) मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 09/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1-थानाध्यक्ष श्री नागेश कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
2-व0उ0नि0 काशी सिंह कुशवाहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
3-मु0आ0 शिवकुमार यादव, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।

