अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का सौं परिवारों से अधिक
घरों में दिया गया आमंत्रण पत्र।
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। नगर के कोने-कोने में स्थित सभी घरों में केशव बस्ती टोली के सदस्यों द्वारा सनातन धर्म के आराध्य प्रभु श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा का पूजित-अछत्,आमंत्रण पत्र का वितरण करने के साथ ही सभी से अनुरोध कर रहें हैं। कि दिनांक 22 जन0 को अपने घरों व आस-पास के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के समय पूजा कीर्तन एवं शाम को सभी लोग अपने घरों पर 21-51-101 दीप प्रज्ज्वलित कर इस पुनीत अवसर के भागी बनें।
केशव टोली के सदस्यों द्वारा जय श्रीराम,हर-हर महादेव,जय बजरंग बली के नारे साथ भजन करते घर-घर पहुंच रहें हैं।
संयुक्त जानकारी देते हुए पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष धर्मेश जैन ने बताया कि लगभग सौं से अधिक परिवारों के अयोध्या आने का नियंत्रण-पत्र भी सौंपने के साथ अयोध्या आने का अनुरोध किया गया हैं। इसी क्रम सदस्यों ने बताया यह अभियान विश्व हिन्दू परिषद के ओर आगामी पंद्रह दिनों तक विशेष अभियान चलाकर प्रदेश के लाखों सनातनी हिन्दू परिवारों आमंत्रित किया जायेगा।सभी परिवारों प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन 108 बार जय सियाराम,जय श्री हनुमान जी जप करना चाहिए, इससे घर की सारी नाकारात्मक शक्तियों का नाश होता हैं और घर से दुख बिमारी का नाश होने के साथ ही घर में समृद्धि और खुशहाली आती हैं।
पूजित-अछत्, निमंत्रण-पत्र वितरण करने वालों में प्रमुख रूप से श्री राममंदिर महासंपर्क अभियान के संयोजक अजय सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, सतेंद्र आर्य, हंसराज शुक्ला, मानसी सेठ,सोनी रावत,सोनू मोदनवाल, तीर्थ राज शुक्ला,शिवराम एवं सैकड़ों केशव बस्ती के महिला-पुरुष सदस्य शामिल थें।

