,ट्रेन ठहराव को लेकर संघर्ष समिति ने रामलीला फड परागण में किया बैठक।

---Advertisement---

राकेश केशरी,,

विंढमगंज सोनभद्र ,ट्रेन ठहराव को लेकर संघर्ष समिति ने रामलीला फड परागण में किया बैठक।।रेलवे स्टेशन पर आगामी बुधवार को ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आज संघर्ष समिति विंढमगंज के तत्वावधान में दर्जनों ग्रामीणों ने राम लीलाफड के प्रांगण में बैठक किया गया।बैठक में रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र कुशवाहा एडवोकेट ने कहा कि हम ग्रामीणों का ट्रेन ठहराव आंदोलन का प्रस्तावित कार्यक्रम में कुछ संशोधन किया गया है रेलवे के अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के साथ बैठक के बाद आंदोलन में कुछ परिवर्तन किया गया है 10 जनवरी को चार दर्जन से अधिक गांव के लोग का जमावड़ा विंढमगंज में होगा उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक पर जाम नहीं लगाने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की। जिस पर ग्रामीणों ने रेल सेवा बाधित नहीं करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने और शांतिपूर्ण तरीके से गांधीवादी तरीके से से धरना प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया गया। विंढमगज स्टेशन पर पटना सिंगरौली एक्सप्रेस, का ठहराव नहीं
हो रहा है , कोरोना वायरस के पहले ट्रेनें विंढमगंज में रुकती थी और रांची चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ठहराव की मांग कर रहे हैं। आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन और रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और लगातार आंदोलनकारी से वार्ता कर आंदोलन न करने की अपील कर रहे हैं वही व्यापार मंडल विंढमगंज ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए विंढमगंज बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment