अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र ओबरा में खदान के ऊपरी सतह से खाई में टीपर गिरने से टीपर चालक की मौके पर दबकर हुई दर्दनाक मौत क्षेत्र में मचा हड़कंप घटना स्थल पर मजदूरों की भारी भीड़ जुटी।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर के बाद लगभग तीन बजे करीब ओबरा बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित खदान में मृतक हंसराज उम्र लगभग 52 वर्ष पुत्र श्याम लाल निवासी करमा टीपर चालक टीपर लेकर खदान में जाने के दौरान किसी कारण वश अचानक गंगा स्टोन होते हुए कृष्णा मायनिंग खदान में टीपर सहित लगभग पांच सौ फीट से उपर गहरे खदान में गिर गया
और टीपर में दबने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गयी जिसके उपरांत यह घटना क्षेत्र में आग कि तरह तेजी से फैल गई वहीं लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ओबरा पुलिस आवश्यक कार्रवाई व जांच में जुटी।

