चोपन-जुगैल संपर्क मार्ग खराब होने के कारण लोगों का फूटा गुस्सा,सड़क पर लगाया जाम।

---Advertisement---

 

अशोक/मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपन सिंदुरिया मुख्य मार्ग पर उस वक्त पुलिस के लिए आफत आन पड़ी जब जानकारी हुई की आक्रोशित भीड़ ने सड़क मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया है जिसमें की बालू लेकर आ रही भारी भरकम वैध,अवैध एवं अंडरलोड, ओवरलोड ट्रक एवं अन्य लोगों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को हुई उन्होंने तत्काल मय्-भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों के गुस्से की वजह जान उन्हे सही तरीके से अपनी बातों को रखने की बात कहते हुए समझाकर उनका गुस्सा शांत कराया।
गौरतलब हो की लंबे समय से चोपन अस्पताल मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा लेकिन आज तक ठीक ढंग से एक तिहाई भी सड़क का कार्य पूर्ण नहीं हो सका जिसका नतीजा यह है की सड़क पर चलने वाले आम राहगीरों के साथ स्थानीय नगर वासियों का भी पैदल चलना पूरी तरह से दुभर बना हुआ है जबकि संबंधित मार्ग पर ही सैकड़ों गांव के लोगों के उपचार का एक मात्र माध्यम सीएचसी चोपन भी स्थित है जहां आने जाने वाले मरीजों के साथ एंबुलेंस का भी पहुंचना बमुश्किल से होता है ऐसे में हमेशा एक डर यह भी बना होता है की आपात स्थिति में लोगों के जान पर आफत न बन जाए।
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इतने लंबे समय में भी सड़क निर्माण का कार्य आखिर क्यों पूरा नहीं हो सका किसके लापरवाही का खामियाजा आम-जनमानस को भुगतना पड़ रहा हैं ।
सड़क खराब होने की वजह से हर रोज छोटी मोटी बाइक व अन्य दुर्घटनाएं और मौतें हो रही हैं इस बात से इंकार भी नही किया जा सकता कि किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी दुर्घटना घट जाए मौजूदा समय में सड़क की जैसी स्थिति बनी हुई है।
जिस बात को लेकर आज स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और सड़क को जाम कर दिया तो मौकेपर पहुंचे थाना प्रभारी के समझाने पर लोगों ने सड़क का आवागमन फिर चालू कराया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment