रेल रोको आंदोलन में महिलाओं का मिला समर्थन ।

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र झारखंड उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित धरतीडोलवा के पानी टंकी के पास आज रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए सुरेंद्र पासवान के अगुवाई में
धरती डोलवा व बुटवेढवा की महिलाओं के साथ एक बैठक कर 10 जनवरी को रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई जिसमें मुरती देवी ने बताया कि मेरी बेटी दिल्ली पढ़ाई करती है घर जब आती है तो विंढमगंज में ट्रेन ठहराव न होने के कारण 20 किलोमीटर दुद्धी,या नगर जाना पड़ता है उसे लेने के लिए जो काफी कष्ट दायक होता है वहीं मनिषा देवी ने कहा कि कोरोना काल के समय में सवारी गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया था। जब सरकार के द्वारा कोरोना जैसी बीमारी पर काबू पा लिया गया तो सवारी गाड़ियों का परिचालक शुरू कर दिया गया, लेकिन इस मार्ग पर चलने वाली सवारी गाड़ी सिंगरौली पटना एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का ठहराव नहीं किया गया। जिसके कारण ग्रामीणों को यात्रा के लिए भारी भरकम पैसा खर्च करने के बाद बसों का सहारा लेकर यात्रा करना पड़ रहा है। इसलिए हम सभी उपस्थित महिलाएं एक जुट होकर रेल संघर्ष समिति के साथ भारी संख्या में महिलाएं अपनी ग्राम सभा से निकल कर 10 जनवरी रेल रोको आंदोलन को सफल बनाएंगे । इस दौरान महिलाओं ने जोरदार नारे लगाए आवाज दो हम एक है , हमारी मांगे पुरी हो के नारे लगाए जा रहे थे । बैठक को सफल बनाने में अहम भूमिका गिरवर पासवान,अमरेश भारती, गोबिंद पासवान,विकास पासवान, ब्रिज किशोर पासवान, राजेश रावत, नंदलाल भारती, पप्पू पासवान,ओम,लगन उरांव, अरुण पासवान बनारसी पासवान सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment