अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 6-1-2024 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा ”एंटी रोमियो/मिशन शक्ति अभियान” के अंतर्गत चेकिंग के दौरान बैरियर रेलवे क्रॉसिंग के पास अश्लील गाना गाते हुए लड़की के साथ फब्तियां करने वाले दो मनचले नफर अभियुक्त-गण 1. कृष्णा राय पुत्र स्वर्गीय विजय शंकर राय निवासी सिंदुरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र 2. शैलेश कुमार तिवारी पुत्र शर्मा नंद तिवारी अवकाश नगर कॉलोनी थाना चोपन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। इसके संबंध में थाना ओबरा पर मु0अ0स0-03-2024 धारा-294 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
” गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण”:-
1-कृष्णा राय पुत्र स्वर्गीय विजय शंकर राय निवासी सिंदुरिया थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2- शैलेश कुमार तिवारी पुत्र शर्मानंद तिवारी निवासी अवकाश नगर कॉलोनी थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
”गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम”:-
1-प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ला थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।

