ग्रामीण आदिवासियों की प्रबल मांग को लेकर रेल विभाग ने दिखाई सक्रियता।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। अंडरपास रेलवे क्रॉसिंग और ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीण आदिवासियों के चल रहे आंदोलन को लेकर रेलवे विभाग न्यू गंभीरता दिखाई है। चोपन विकासखंड के बड़े हिस्से में रेलवे लाइनों के कारण हो रही दिक्कतों के खिलाफ आदिवासी विकास मंच की मांगों को लेकर विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पूर्व मध्य रेलवे मुख्य यात्री प्रबंधक ने पत्र के माध्यम से बताया कि खुलदिल रोड रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस के खराब की मांग को छोड़कर अन्य मांगों को रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि खुलदिल रोड से पहले मिर्च धुरी रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस के 18 की स्वीकृति के कारण खुल्दील रोड पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव संभव नहीं है। हालांकि खुलेदिल कुलदिल रोड पर वाराणसी शक्ति नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड को सूचित किया जा रहा है। उधर पीएमओ कार्यालय इस मामले में को लेकर सकारात्मक संकेत दिया है आदिवासी विकास मंच के संयोजक हरदेवनारायण तिवारी के भेजे गए पत्र के पीएमओ ने कहा हैं कि परिचालक व्यवहार्यता और वाणिज्य औचित्य के आधार पर नई ट्रेनों की शुरुआत और ट्रेन सेवाओं के ठहराव की जांच की जाती है और उसे तर्क संगत बताया जाता है लिहाजा विभिन्न सुझाव पर विचार किया जा रहा है लिखा जा हैं।
*- जोरदार प्रदर्शन के बीच आंदोलन स्थगित*
आदिवासी विकास मंच द्वारा चलाए जा रहे हैं आंदोलन के तीसरे चरण में शनिवार को सैकड़ो आदिवासियों ने जोगीडीह रेलवे स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत आदिवासियों ने रेलवे क्रॉसिंग की मांग सहित रेल प्रशासन के खिलाफ सभा के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टेशन मास्टर जोगीडीह को ज्ञापन सौंपा गया साथ ही रेलवे विभाग द्वारा सभी मांगों को लेकर बढ़ती जा रही सकारात्मक सक्रियता को देखते हुए प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन को अगले दो माह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
सभा के संयोजक हरदेव नारायण तिवारी, कामरेड लालचंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पनारी लक्ष्मण यादव, रामविलास दुबे, सूबेदार गौंड, सत्येंद्र भारती ,डॉक्टर मोहन बाबू ,रामचंद्र गौड़, राजाराम भारती, कांति देवी, ईश्वर प्रसाद, अकमानी देवी आदि ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार एवं संचालन शमीम अख्तर खान, डॉक्टर जयदीप प्रजापति ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment