*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य बाजार गीता देवी बेवा पत्नी स्व,मुन्ना प्रसाद 55 वर्षीय महिला की गुरुवार की रात आकास्मिक निधन हो गया।जिसकी सुबह परिजनों को जानकारी होने के पश्चात घर में कोहराम मच गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार गीता देवी बेवा तीन दिन पूर्व अपनी रिस्तेदारो के यहां से घुम कर आयी हुई थी ।इस भीषण ठण्ड के कारण बच्चों ने बाहर घुमने के लिए मना भी किया था।जिसके परिणाम स्वरूप रात में ही हालत बिगड़ने के पश्चात रात 10 बजे के लगभग दम तोड़ दिया ।.इनके तीन लड़के एक लड़की घर पुरा परिवार छोड़ कर चली गई।जिससे आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

