अशोक/मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। आवेदक पंकज कुमार पुत्र कमलेश कुमार नि० गजराज नगर वार्ड नं0-3 थाना ओबरा जनपद सोनभद्र द्वारा थाना ओबरा पर मोबाइल खो जाने का प्रार्थना पत्र दिया गया जिसका विवरण यूपी कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से पोर्टल पर दर्ज कराया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में खोये/गिरने से सम्बन्धित मोबाइल सेट की बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थानों पर मोबाइल रिकवरी टीम गठित किया गया। आज दिनांक 4-1-2024 को थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुये मल्टीमीडिया मोबाइल को सफलता पूर्वक बरामद कर मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया गया । जिसपर मोबाइल स्वामी एवं आमजन द्वारा ओबरा पुलिस टीम प्रशंसा की।
– बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1- प्र0नि0 देवीवर शुक्ल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2- उ0नि0 मु0 ऐश खां थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
3- उ0नि0 राजेश दूबे थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
4- क0आप0 राहुल यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
5- हे0का0 रविन्द्र यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

