रामनगर में हो रहे नाली निर्माण कार्य का जेई ने लिया जायजा , संबंधित ठेकेदारों को दिए आवश्यक निर्देश ।

---Advertisement---

रवि सिंह,,

दुद्धी/सोनभद :-दुद्धी नगर पंचायत के कस्बा रामनगर वार्ड नंबर 10 में सड़क किनारे हो रहे नाली निर्माण में अनियमित को लेकर एसडीएम दुद्धी से शिकायत हुई थी। जिसे संज्ञान ले नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभाग के जेई को निर्माण कार्य में हो रहे कार्य के गुणवत्ता पर संबंधितों को फटकार लगाई , जिस पर आज गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे पीडब्ल्यूडी के जेई ने (सीसी) नाली निर्माण कार्य की स्थलीय जाँच किया एवं संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण नाली निर्माण करने की कड़े रुख में हिदायत दिया, यदि नाली निर्माण में किसी प्रकार की कमी होगी, तो संबंधित ठेकेदार के भुगतान में कटौती की जाएगी , जेई के कड़े रुख के कारण ठेकेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही एवं स्थानीय नगरवासियों ने जेई से नगर में हो रहे जनहित के विकास व निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की मांग किया है। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में वर्षों से गड्डा युक्त खराब हुए सड़कों को (डामर युक्त )पेंटिंग सड़क बनवाने की मांग किया है.।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment