*छिटपुट आपराधिक घटनाओं से चोरों के हौसले बुलंद.. एक ही रात दो घटनाओं को दिया अंजाम*

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र।चोपन थाना परिक्षेत्र गुरमा पुलिस चौकी के अन्तर्गत मारकुंडी गुरमा आस पास के इलाकों में छिटपुट आपराधिक घटनाओं से चोरों के हौसले बुलंद हैं अभी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में 28 दिसंबर की रात एक आदिवासी परिवार के घर समेत दुकान को जलाकर घटना को अंजाम दिया था इसके पश्चात मारकुंडी एक गरीब पशुपालक के चार जानवर घर से बोलेरो द्वारा चोर लेकर फरार हो गए थे। इसी क्रम में नव वर्ष की पहली रात‌ ही चोरों ने राममुरत यादव की गोमती दुकान का ताला तोड़ कर सभी सामान और मदन मोहन यादव के नहर के प्लान्ट के मकान का ताला तोड़ कर दरवाजा समेत अन्य समान लेकर फरार हो गए। आये दिन छिटपुट आपराधिक चोरी की घटनाओं से आस-पास के क्षेत्रों में लोगों में दहशत फ़ैल गया। जव कि इसके पूर्व भी आसपास के क्षेत्रों में तमाम बकरियां अन्य पशु जानवरों के साथ केबल मोनोब्लॉक चोरियों की तमाम घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हो सका।
उक्त सम्बंध क्षेत्रियों प्रबुद्ध व्यक्तियों ने पुलिस अधीक्षक से अविलंब उचित कार्रवाई कराने की मांग किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment